डीएसपी मनदीप कौर जानकारी देती हुई।
पंजाब के नाभा में आज एक महिला डीएसपी के साथ किसानों का विवाद हो गया। डीएसपी मनदीप कौर के दफ्तर के बाहर किसानों ने शंभू मोर्चे के समय किसान आंदोलन में खोई हुई हुई ट्रालियों के मामले में धरना लगाया हुआ था। डीएसपी मनदीप ने उन्हें उन्होंने किसानों से कहा
.
डीएसपी मुताबिक किसानों ने आश्वासन भी दिया था कि वह रास्ता नहीं रोकेंगे वह एक अलग जगह पर प्रोटेस्ट करेगा। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने रास्ता रोकर कर धरना देना शुरू कर दिया। उनसे जब वह बातचीत करने गई तो इस दौरान उन्होंने उनका जूड़ा खींचा (बाल खींचे)।
जानकारी देते हुए डीएसपी मनदीप कौर ने कहा कि किसान आंदोलन के समय किसानों की ट्रालियों के कुछ पाट्र्स नाभा में मिले थे। किसानों ने इस संबंधी शिकायत भी दर्ज करवाई थी। किसानों की मांग थी कि मौजूद पार्षद पंकज पप्पू के मामला दर्ज किया जाए क्योंकि उसकी दुकान से ट्रालियों के पार्टस मिले थे। डीएसपी मनदीप ने कहा कि उन्हें अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है।
करीब 1 सप्ताह बाद एक और ट्राली सदर इलाका नाभा में मिली। उस मामले में अब किसान कह रहे है कि वह ट्राली अमृतसर इलाके की है। इस मामले में भी पप्पू पर ही FIR दर्ज की जाए। किसानों से कहा था कि आप शिकायत दर्ज करवाए। जांच के बाद यदि पप्पू आरोपी पाया गया तो मामला दर्ज कर दिया जाएगा। रोजाना किसान धरना देने की बात करते थे।
पप्पू पर इस मामले में भी एफआईआर दर्ज हो गई। पप्पू ने इस केस में जमानत कोर्ट से ले ली। अब किसान कह रहे है कि पप्पू को गिरफ्तार करो जबकि पप्पू ने पुलिस की जांच ज्वाइन कर ली है। लेकिन किसान उसकी गिरफ्तारी पर अड़े रहे और धरना लगा दिया। आज जब मैं जेल में किसी काम से जाने लगी तो इन लोगों ने गाड़ी निकलने नहीं दी। इनसे जब बातचीत की तो इन लोगों ने गुस्से में आकर मेरा जूड़ा खींचा।
मेरी वर्दी खींची और मेरे साथ गलत व्यवहार किया। डीएसपी मनदीर कौर ने कहा कि धरना देने वाले किसानों के भेष में गुंडे इकट्ठे हुए है। इन लोगों पर मैं खुद कार्रवाई करवाउंगी। खुद बयान दर्ज करवाउंगी।
से ही किसानों से बातचीत की और उन्हें
अपनी गाड़ी में बैठने लगी तो उसके साथ कुछ लोगों ने बदतमीजी की और धक्कामुक्की की। महिला डीएसपी ने खूब शोर मचाया और उसने गनमैनों
