देवघर स्थित मधुपुर में सोमवार को एचडीएफसी बैंक से बदमाशों ने कैश और सोने के सिक्कों की लूट की। घटना मधुपुर शहर के राज बाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच में हुई। 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर स्टाफ और कस्टमर के साथ मारपीट भी
.
इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बैंक मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि अपराधी 6 की संख्या में थे और सभी ने अपने हाथों में रिवॉल्वर ले रखा था। बैंक के अंदर घुसते ही बदमाशों ने सभी का मोबाइल ले लिया और मारपीट की। सभी को एक जगह बैठा दिया।
मामले की जांच करती पुलिस।
बैंक के लॉकर को खुलवाया और सारा कैश निकाल लिया
इस दौरान कोई कस्टमर बाहर से आया तो उन्हें बैंक के अंदर लेकर लुटेरों ने उनसे भी मोबाइल और कैश ले लिया। इसके बाद हथियार के बल बैंक के लॉकर को खुलवाया और सारा कैश निकाल लिया। गोल्ड के सिक्के भी अपने साथ ले गए।
माना जा रहा है कि यह लूट करोड़ों रुपए की हो सकती है। अभी लूट की राशि और गायब सोने के सिक्कों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है।

बाहर से लॉक बैंक के शटर को खोलते पुलिसकर्मी।
बैंक का शटर बाहर से बंद कर भाग गए बदमाश
लुटेरे अपने साथ दो बैग लेकर आए थे और कैश व सोने के सिक्के लेकर फरार हो गए। जाते वक्त बदमाशों ने बैंक का शटर बाहर से बंद कर भाग गए।
इधर, घटना की सूचना पर मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नागेंद्र मंडल सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद नईम अंसारी बैंक पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
