मुख्य बातें

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के राहत पैकेज को अन्याय बताया: बाढ़ से चार लाख एकड़ फसलें बर्बाद व जानवर बहें; लोगों ने दिखाई हिम्मत – Chandigarh News

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के राहत पैकेज को अन्याय बताया:  बाढ़ से चार लाख एकड़ फसलें बर्बाद व जानवर बहें; लोगों ने दिखाई हिम्मत – Chandigarh News

राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा जारी राहत पैकेज को बताया नाकाफी।

पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित प्रारंभिक राहत पैकेज पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है एक व्य

.

4 लाख एकड़ फसल बर्बाद हो गई है

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज़्यादा की फसल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे – उन्हें बस सहारे और मजबूती की ज़रूरत है। मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *