मुख्य बातें

दुल्हन की VIDEO बना रहे फोटोग्राफर को गाड़ी ने उड़ाया: 100 फीट उछला, गिरते ही मौत हुई, डिवाइडर से टकराकर रुकी तेज रफ्तार कार – rania News

दुल्हन की VIDEO बना रहे फोटोग्राफर को गाड़ी ने उड़ाया:  100 फीट उछला, गिरते ही मौत हुई, डिवाइडर से टकराकर रुकी तेज रफ्तार कार – rania News

हरियाणा के सिरसा में शादी की वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। गाड़ी की टक्कर से युवक 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सिरसा-हिसार रोड पर बैनकेट रिसॉर्ट के बाहर हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान एक कैमरामैन सड़क पर आता है। तभी दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घटना के बाद अफरातफरी मच जाती है और गाड़ी सवार दो युवक हादसे के बाद भागते दिखते हैं। 100 फीट दूर गिरा टक्कर इतनी भीषण थी कि कैमरामैन करीब दस फीट ऊपर उछलकर 100 फीट दूर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मलकीत उर्फ अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रानियां के अभोली गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार तड़के की बताई जा रही है, जब वो दुल्हन की विदाई की वीडियो शूट कर रहा था। अजय मजहबी सिख समाज से संबंध रखता था और कैमरामैन का काम करता था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता का नाम काका सिंह है। परिवार ने मृतक अजय का अंतिम संस्कार कर दिया है। खबर अपडेट की जा रही है….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *