मुख्य बातें

कोडरमा में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: ग्रामीणों ने आरोपी के साथ की मारपीट, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार – koderma News

कोडरमा में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:  ग्रामीणों ने आरोपी के साथ की मारपीट, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार – koderma News

कोडरमा जिले के मरकच्चो में एक शिक्षक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना दरदाही स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगीडीह की है। 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 7 की एक छात्रा तबीयत खराब होने के कारण कक्षा में अ

.

प्राचार्य मुन्ना सिंह ने कंप्यूटर शिक्षक एनुल हक को छात्रा की स्थिति जानने के लिए भेजा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने अपने पिता को 18 सितंबर को इस घटना की जानकारी दी।

गांव के लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे

मंगलवार को छात्रा के पिता ने स्कूल में शिकायत की। इसके बाद गांव के लोग बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और शिक्षक के साथ मारपीट की। मरकच्चो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी नंद किशोर तिवारी के अनुसार, छात्रा के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय के प्राचार्य ने भी थाने में शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *