मुख्य बातें

डालटनगंज में 44.6°C, रांची का पारा हुआ 40.8°C: आज से कुछ जिलों में राहत के आसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश – Ranchi News

डालटनगंज में 44.6°C, रांची का पारा हुआ 40.8°C:  आज से कुछ जिलों में राहत के आसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बारिश – Ranchi News

झारखंड में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के आठ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 40.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं मेदिनीनगर में सबसे अधिक 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सरायकेला, चाईबासा, कोडरमा, गोड्डा, जमशेदपुर और बोकारो में भी भीषण गर्मी का असर साफ दिखा। देर शाम तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। पर रात में भी गर्मी बनी रही। अधिकांश जिले के पारा 40 के पार तापमान में अचानक आई इस तेजी का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। जमशेदपुर में 40.3 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और कोडरमा में 41.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चतरा और गढ़वा में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि गोड्डा में 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हजारीबाग और देवघर जैसे जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला और लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। लगातार चल रही लू और उमस ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में राहत मिलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहेबगंज जैसे जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने का अनुमान है। इन जिलों में शनिवार देर शाम बिजली चमकने के साथ तेज हवा चली है। ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने 26 से 28 अप्रैल के बीच रांची, खूंटी, बोकारो और हजारीबाग में ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल तक रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाएं लोगों को कुछ राहत देंगी। फिलहाल, भीषण गर्मी और आने वाले मौसम परिवर्तन को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *