डीडवाना के जिला मुख्यालय पर दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डीडवाना के जिला मुख्यालय पर दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक निदेशक कार्यालय और जिला चिकित्सालय में हुआ।
.
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद सहायक निदेशक और अन्य कार्मिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वाचन किया।
डॉ. यदुराम राकावत ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर विशेष जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सिर्फ उपचार का माध्यम नहीं है। यह जीवनशैली को संतुलित रखने का तरीका भी है।
कार्यक्रम में डॉ. तुलसीराम सैनी और सहायक निदेशक डॉ. जाहिदा खान मौजूद रहे। वरिष्ठ कंपाउंडर अशोक कुमार, सुरेश कुमार, सुनील, अंकित, मूलचंद, रामकिशोर और अरुण सिंह सहित चिकित्सा विभाग के कई कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
