मुख्य बातें

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित – Simdega News

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित – Simdega News

.

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव व प्रदेश सह प्रभारी डॉ सिरिवेला, जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने भाग लिया।

बैठक में नगर परिषद चयन समिति, वार्ड अध्यक्षों और नगर परिषद के नेताओं के साथ चर्चा की गई। डॉ. सिरिवेला ने नगर कांग्रेस कमिटी और वार्ड अध्यक्षों की बातों को विस्तार से सुना और नगर निकाय चुनावों की तैयारी के बारे में चर्चा की। विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि संगठन सृजन 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य है। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। बैठक में प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू, जोनसन मिंज, समी आलम, युवा आयोग सदस्य विशाल तिर्की, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जोसीमा खाखा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *