मुख्य बातें

यूपी एटीएस ने इनामी टीएसपीसी कमांडर को दबोचा: पलामू, चतरा और गढ़वा में 31 नक्सली कांडों का आरोपी नगीना वाराणसी से पकड़ा गया – Palamu News

यूपी एटीएस ने इनामी टीएसपीसी कमांडर को दबोचा:  पलामू, चतरा और गढ़वा में 31 नक्सली कांडों का आरोपी नगीना वाराणसी से पकड़ा गया – Palamu News

नगीना के खिलाफ पलामू, चतरा और गढ़वा में नक्सली कांड के 31 मामले दर्ज हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

उत्तर प्रदेश एटीएस ने वाराणसी के इलाके से टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर नगीना सिंह को गिरफ्तार किया है। नगीना सिंह उर्फ नगीना जी उर्फ उमेश सिंह खेरवार उर्फ डॉक्टर पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

.

पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी

एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, नगीना के खिलाफ पलामू, चतरा और गढ़वा में नक्सली कांड के 31 मामले दर्ज हैं। उसे पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। 14 सितंबर को मनातू के जंगल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बाद वह फरार हो गया था।

नगिना के साथ एक अन्य भी था

पलामू पुलिस के दबाव के कारण वह उत्तर प्रदेश में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। यूपी एटीएस को पहले से ही टीएसपीसी उग्रवादियों के यूपी में प्रवेश की सूचना थी। नगीना के साथ बाइक पर टीएसपीसी का एक अन्य सदस्य भी था, जो भागने में सफल रहा।

केदल में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे

नगीना टीएसपीसी सुप्रीमो शशिकांत का करीबी माना जाता है। 14 सितंबर को संगठन का 5 लाख का इनामी साथी मुखदेव यादव मारा गया था। तीन सितंबर को मनातू के केदल में हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे, जिसमें नगीना की भी संलिप्तता थी।

कई नक्सली वारदातों में रहा है शामिल

नगीना ने पलामू के विभिन्न क्षेत्रों में कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें नौडीहा बाजार में 4, तरहसी में 2, नवाजयपुर में 5, छतरपुर में 5, मनातू में 4, पड़वा में 1, चतरा के कुंदा में 8, प्रतापपुर में 1 और गढ़वा के धुरकी थाना में 1 नक्सली कांड शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *