मुख्य बातें

घायल युवक के जेब से मिले एक लाख रुपए: शाहजहांपुर में 7 मई को भाई की शादी, अस्पताल में चल रहा इलाज – Shahjahanpur News

घायल युवक के जेब से मिले एक लाख रुपए:  शाहजहांपुर में 7 मई को भाई की शादी, अस्पताल में चल रहा इलाज – Shahjahanpur News

शाहजहांपुर जिले में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया। जलालाबाद थाना क्षेत्र के टापर गांव के पास ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। घायल युवक की पहचान पेहना गांव निवासी 28 वर्षीय अमित सिंह उर्फ देसू के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई की 7 मई को शादी है। अमित शादी की खरीदारी करने और रुपये निकालने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने अमित की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक लाख रुपये नकद और कुछ खरीदारी का सामान बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। परिजन घटना के संबध में पुलिस को कुछ भी स्पष्ट बता नही पा रहे हैं। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि उन्हें एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुष्टि की कि युवक की जेब से एक लाख रुपये मिले हैं। घायल को अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अमित सिंह किन परिस्थितियों में घायल हुआ। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कोई दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से वह घायल हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *