पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
हरियाणा के पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर परिसर के बाहर ASI के सिर में पत्थर मारा गया तथा उनकी वर्दी फाड़ दी गई है। घटना को प्रसाद मार्केट के दुकानदारों ने अंजाम दिया है। दुकानदारों ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की है।
.
पंचकूला के सेक्टर-5 माता मनसा देवी काम्पलेक्स थाना के जांच अधिकारी ASI सुखजेंट सिंह महिला की शिकायत पर माता मनसा देवी मंदिर की प्रसाद मार्केट गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग PCR और राईडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने उस तरफ भागकर बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने पीछे से उनके सिर में पत्थर मार दिया। उसके बाद भीड़ में आए लोगों ने उनकी वर्दी फाड़ दी।
युवक की जेब में था पत्थर
ASI सुखजेंट सिंह के अनुसार महिला सोना ने बाजू पकड़कर मेरी वर्दी फाड़ी है और उसी महिला के बेटे साहिल ने जेब से पत्थर निकालकर पत्थर मारा है। पत्थर लगने से काफी खून बहने लगा तो वह रूमाल से खून रोकने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद दूसरे पुलिसकर्मी मुझे सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल लेकर गए।
माता मनसा देवी प्रसाद मार्केट, जहां झगड़ा हुआ।
घटना के बाद बढ़ाई सुरक्षा
माता मनसा देवी मंदिर के बाहर मेले के दौरान सुरक्षा में तैनात पीसीआर और राईडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की घटना होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासकर प्रसाद मार्केट एरिया में पुलिसकर्मियों की गश्त को बढ़ाया गया है। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी : SHO
सेक्टर-5 माता मनसा देवी काम्पलेक्स थाना के SHO विरेंद्र बताया कि पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने पर महेन्द्र सिहं, सोना पत्नी महेन्द्र सिहं, साहिल पुत्र महेन्द्र सिंह, नेहा पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी भैसा टिब्बा के खिलाफ धारा 115(2), 221,190,191 (2),121, 351 (2),132 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
