मुख्य बातें

पूर्व कांग्रेसी ने भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्‌डा लापता के पोस्टर लगाए: रोहतक में लिखा- लोगों के घर डूबे, दोनों कहीं दिखें तो बताएं; कांग्रेस ने बताया भ्रामक – Rohtak News

पूर्व कांग्रेसी ने भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्‌डा लापता के पोस्टर लगाए:  रोहतक में लिखा- लोगों के घर डूबे, दोनों कहीं दिखें तो बताएं; कांग्रेस ने बताया भ्रामक – Rohtak News


रोहतक के सांपला में भूपेंद्र हुड्‌डा व दीपेंद्र हुड्‌डा के लापता होने के पोस्टर लगाते शिव कुमार रंगीला।

हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। जिसके बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी ने इन पोस्टरों को भ्रामक और अनुचित बताया है। दरअसल एक पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता ने हुड्‌डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह

.

पोस्टर पर लिखा कि सांपला में बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी भर गया है। अगर दोनों कहीं दिखाई दें तो सांपला की जनता को सूचित करें। आखिर में लिखा- “कोई तो हमारी मदद करो।”

वहीं, जिला कांग्रेस का कहना है कि हुड्डा नियमित रूप से लोगों से मुलाकात करते रहते हैं, और हमेशा वह जनता की समस्याओं को सुनते हैं।

सांपला में भूपेंद्र व दीपेंद्र हुड्‌डा लापता के लगाए गए पोस्टर।

हुड्डा के पोस्टर लगवाने वाला कौन

पोस्टर चिपकाने वाले शिव कुमार रंगीला हैं। वह पूर्व पार्षद हैं और 2 बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। खुद को समाजसेवी बताने वाले शिव कुमार रंगीला का कहना है कि सांपला हलके के लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिन्हें विधायक व सांसद बनाया, वे हालचाल पूछने भी नहीं आ रहे।

पोस्टर लगाने वाले रंगीला की 3 बातें…

  • सांपला के 3 वार्डों का बुरा हाल: शिवकुमार रंगीला ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। दीपेंद्र हुड्डा दूसरी बार रोहतक से सांसद बने हैं, लेकिन सांपला हलके के लोगों की सुध लेने तक का उनके पास समय नहीं है। बरसात के बाद भी खेतों में पानी भरा हुआ है। 3 वार्डों का बुरा हाल है। पानी घरों के अंदर भरा हुआ है, जिसकी निकासी नहीं हो रही।
  • प्रशासन-जनप्रतिनिधि सुनवाई नहीं कर रहे: रंगीला ने आगे बताया कि एक महीने से पानी घरों में भरा है और उनकी आवाज सुनने वाला न प्रशासन है और न कोई जनप्रतिनिधि। भाजपा सरकार कहती है कि यह भूपेंद्र हुड्डा का हलका है, वे विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठाते? लेकिन भूपेंद्र हुड्डा तो चुनाव के बाद सांपला में नजर ही नहीं आ रहे।
  • पोस्टर लगाने से क्या पता सुध लेने आएं: उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगाने के पीछे यह उद्देश्य है कि शायद ये लोग सांपला के लोगों की सुध लेने के लिए आ जाएं और जो परेशानी लोगों को हो रही है, उसका समाधान करवा सकें। फिलहाल सांपला की जनता काफी परेशान है और उनकी बात कोई नहीं सुन रहा।
शिव कुमार रंगीला ने कहा कि सांपला में 300-400 घर डूबे पड़े हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।

शिव कुमार रंगीला ने कहा कि सांपला में 300-400 घर डूबे पड़े हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।

कांग्रेस के बाद भाजपा, फिर AAP में गए रंगीला शिव कुमार रंगीला ने 2014 तक कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम किया। 2014 से 2019 तक वे सांपला में पार्षद रहे। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। 2019 में उन्होंने झज्जर जिले की बेरी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें केवल 6,059 वोट मिले।

2024 में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की और उसी साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में गोहाना सीट से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार उन्हें और भी कम, सिर्फ 954 वोट मिले। चुनाव हारने के बाद से वे किसी पार्टी में सक्रिय नहीं हैं और सांपला में समाजसेवी के तौर पर काम कर रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने 6 सितंबर को रोहतक के पाकस्मा गांव में जलभराव का निरीक्षण किया था। यह गांव उनकी विधानसभा के अंतर्गत आता है।

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने 6 सितंबर को रोहतक के पाकस्मा गांव में जलभराव का निरीक्षण किया था। यह गांव उनकी विधानसभा के अंतर्गत आता है।

सांपला में लगे पोस्टरों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया…

जिला कांग्रेस कमेटी रोहतक ने पोस्टरों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हरकत बताया। कमेटी का कहना है कि दोनों नेता लगातार जनता से जुड़े रहते हैं, हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था।

कांग्रेस ने इसे जनभावनाओं को आहत करने और समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश बताया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

हुड्‌डा ने 8 गांवों का किया था दौरा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 6 सितंबर को गढ़ी सांपला किलोई क्षेत्र के 8 गांवों का दौरा कर जलभराव का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए और गांववालों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। पूर्व सीएम सबसे पहले गांव बलियाणा पहुंचे और फिर गांव पाकस्मा के खेतों में गए, जहां पानी लगभग 4 से 5 फुट तक भरा हुआ था। लोगों ने उन्हें पानी में डूबी धान की फसल दिखाई और खेतों से पानी निकालने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की। इसके बाद हुड्डा पंप हाउस गए और SDO को पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *