मुख्य बातें

खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटे थे महिला से जेवर-कैश: पंचकूला पुलिस ने पकड़े अंबाला के आरोपी, लिफ्ट देने के बहाने की वारदात – Panchkula News

खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूटे थे महिला से जेवर-कैश:  पंचकूला पुलिस ने पकड़े अंबाला के आरोपी, लिफ्ट देने के बहाने की वारदात – Panchkula News

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम ने इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना चण्डीमन्दिर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लूट का सामान बरामद हुआ है। गांव श्यामाटू निवासी महिला ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि 19 मार्च को रामगढ़ बस अड्डा के पास पुल के नीचे खड़ी होने के दौरान कुछ युवकों ने धोखे (लिफ्ट देकर गांव छोड़ने के बहाने से) से उसे गाड़ी में बैठाकर उससे सोने के आभूषण व लगभग ₹6000 नकद लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी दी। जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस शिकायत के आधार पर थाना चण्डीमन्दिर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एवीटी स्टाफ पंचकूला द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 अप्रैल को आरोपी मनजीत सिंह उर्फ दीपू व राहुल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपी मनदीप कुमार व विशाल निवासी गांव कुराली (अंबाला) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को कबूल किया तथा उनकी निशानदेही पर लूटे गए गहने, नकदी, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व एक खिलौना पिस्तौल बरामद की गई। मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *