मुख्य बातें

भिवानी के मसानी माता मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान: ब्राह्मण महासभा ने की सफाई, सेवा पखवाड़े के तहत लगाए पौधे – Loharu News

भिवानी के मसानी माता मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान:  ब्राह्मण महासभा ने की सफाई, सेवा पखवाड़े के तहत लगाए पौधे – Loharu News


सेवा पखवाड़े के तहत सफाई करते महासभा पदाधिकारी।

भिवानी जिले के लोहारू की ब्राह्मण महासभा ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पुराना शहर स्थित मसानी माता मंदिर में विशेष पहल की। महासभा के सदस्यों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण किया। महासभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता मे

.

स्वच्छ वातावरण समाज के लिए जरूरी

महासचिव राजीव वत्स ने बताया कि महासभा नियमित रूप से समाज के उत्थान और जनहित के कार्य करती है। सेवा पखवाड़ा इसी का एक हिस्सा है। प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिसर समाज के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी को धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

मंदिर परिसर में पौधारोपण करते महासभा पदाधिकारी।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

कार्यक्रम में संरक्षक बजरंग लाल शर्मा, प्रहलाद शर्मा, डॉक्टर रामोतार शर्मा, जीतेन्द्र भारद्वाज, उपप्रधान गोबिंद राम शर्मा, सचिव अक्षय शास्त्री ज्योतिषाचार्य, कैलाश शर्मा, संजय दीक्षित और कपिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। महासभा ने सभी सदस्यों से समाजहित की ऐसी गतिविधियों से जुड़े रहने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *