मुख्य बातें

भिवानी सेवा पखवाड़ा शिविर:: तीन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीक के सिखाएं गुरु – Loharu News

भिवानी सेवा पखवाड़ा शिविर::  तीन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीक के सिखाएं गुरु – Loharu News

भिवानी जिले के ढिगावा शामियान में आयोजित शिविर में मौजूद ​अधिकारी व किसान।

भिवानी जिले के ढिगावा शामियान में सेवा पखवाड़े में किसानों के जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृषि, बागवानी और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जुड़कर आय बढ़ाने के बारे में बताया।

.

विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बताया कि वह पशुपालन से अपनी आय कैसे बढ़ा सकते है। उन्होंने क​हा कि किसान पशुओं की देखभाल करें और रोग नियंत्रण से अपने पशु को कैसे बचा सकता है। उच्च उत्पादन देने वाली नस्लों के बारे में किसानों को बताया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बागवानी की नई तकनीकों के बारे में बताया। फलों और सब्जियों की उन्नत किस्मों से किसान कैसे अपनी आय कम समय में बढ़ा सकता है।

आधुनिक खेती करने के बताए तरीके

शिविर में पहुंचे अलग-अलग विभाग के अधिकारी किसानों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर योजना का लाभ लेने के कहा। उन्होंने आधुनिक तरीकों से खेती करने की सलाह दी। इसके बाद शिविर में किसानों ने विभागीय टीम से अपनी समस्याओं को बताकर उनसे समाधान पूछा।

यह शिविर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगाया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल, मंडल संयोजक मंजीत ढिगावा, सरपंच धर्मवीर सिंह नेहरा, ढिगावा शामियान सरपंच अजीत सिंह, नरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *