.
इलाकावासी बताते हैं यहां पिछले 3 महीनों से इस कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे जहां हादसा होने का डर है तो वहीं, आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मोहल्ले की वेलफेयर कमेटी द्वारा बार-बार निगम के अफसरों और सरकार के प्रतिनिधियों को कहने के बावजूद भी इस गड्ढे का हल नहीं निकल सका है।
एक तरफ नगर निगम शहर को सुंदर बनाने के लिए बड़े दावे कर रहा है। वहीं, जहां जरूरत है वहां काम नहीं हो रहे। इस रोड से रोजाना स्कूल-कॉलेज को जाने वाले बसें निकलती हैं। लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा। यहां कमेटी सदस्य भूपिंदर पाल सिंह, बलजीत सिंह भोगल, मनजीत सिंह, सेवा सिंह, दुर्गा सिंह बिष्ट, आत्म प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, जगबिंदर सिंह, मास्टर रोशन लाल ने रोष प्रकट किया।
