मुख्य बातें

सिरसा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत: ट्रक-लोडर के बीच फंसा; शव को भारत लाने के लिए दोस्तों ने 26 लाख रुपए जुटाए – Sirsa News

सिरसा के युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत:  ट्रक-लोडर के बीच फंसा; शव को भारत लाने के लिए दोस्तों ने 26 लाख रुपए जुटाए – Sirsa News

प्रभजोत सिंह, मृतक की फाइल फाेटो

सिरसा के युवक की ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में मौत हो गई। वह ट्रक से सामान उतारने के बाद कुंडी लगा रहा था। इसी दौरान लोडर अचानक बैक हुआ और युवक ट्रक व लोडर के बीच फंस गया।

.

हादसा बीते शुक्रवार को हुआ था। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रभजोत सिंह के नाम से हुई, जो हरीपुरा गांव का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया है। वहीं शव को भारत लाने के दिए 26 लाख रुपए खर्च आ रहो है। जो दोस्तों ने जुटा लिया है। प्रभजोत सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

ट्रक और लोडर के बीच फंसने से मौत

मृतक प्रभजोत सिंह के चाचा जगसीर सिंह ने बताया कि प्रभजोत ट्रक से सामान उतारने के बाद पीछे कुंडी लगा रहा था। उसके आगे की ओर लोडर खड़ा था। लोडर एकदम से बैक आ गया। प्रभजोत ट्रक और लोडर के बीच में फंस गया।

जिससे उसे पेट व छाती पर गहरी चोटें लगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभजोत स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया हुआ था और वहां पर ट्रक ड्राइवरी का काम करता था।

शव भारत लाने को आएगा 26 लाख रुपए खर्चा

मृतक प्रभजोत सिंह के शव को भारत लाने के लिए करीब 26 लाख रुपए खर्चा आएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में ही एनजीओ और उसके दोस्तों ने मिलकर यह पैसों का इंतजाम किया है। परिवार वालों का कहना है कि उनके परिवार से ही जस्स और हैप्पी वहां ऑस्ट्रेलिया में गए हुए हैं। ऐसे में प्रभजोत के शव को ऑस्ट्रेलिया से यहां भिजवाने की जिम्मेदारी जस्स को ही दी हुई है। अब वह उसी के इंतजार में हैं।

मामा की बेटी को लिया हुआ था गोद

मृतक प्रभजोत सिंह के पिता हरनेक सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। ऐसे में उसके पिता ने साले की बेटी को गोद लिया हुआ है। उनकी गांव में करीब पांच एकड़ जमीन है। करीब चार साल पहले प्रभजोत सिंह ऑस्ट्रेलिया गया था। उसके लिए करीब 20 लाख रुपए खर्चा आया था।

इसी साल ताऊ के बेटे की शादी में आया था गांव

इसी साल जनवरी-फरवरी में प्रभजोत सिंह अपने गांव में आया हुआ था। उसके ताऊ बलदेव सिंह के बेटे की शादी थी। इसीलिए वह ऑस्ट्रेलिया से गांव आया था। मार्च में वह वापस ऑस्ट्रेलिया में गया था। अब बीते शुक्रवार को यह हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *