मुख्य बातें

सोनीपत में किसान पर हमला-2 युवक गिरफ्तार: जेली और खूंटे से मारी थी चोटें; खेत में जाते हुए रास्ते में रोका – Gohana News

सोनीपत में किसान पर हमला-2 युवक गिरफ्तार:  जेली और खूंटे से मारी थी चोटें; खेत में जाते हुए रास्ते में रोका – Gohana News

सोनीपत पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी।

सोनीपत पुलिस ने जेलवा और खुंटे से एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और राजेश के रूप में हुई है, जो लड़सौली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना

.

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को अत्तर नामक व्यक्ति ने थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह सुबह 5:40 बजे अपने खेत की ओर जा रहा था, तो लड़सौली रेस्ट हाउस के पास दो युवकों ने उसे रोका और उस पर जेलवा से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले के बाद वह नीचे गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके सिर पर खूंटे से वार करना शुरू कर दिया।

अत्तर ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से लगातार सिर में चोटें मारीं। जब उसने शोर मचाया, तो लोगों को आता देख दोनों आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अत्तर ने आरोपियों की पहचान राजेश और उसके भाई दीपक के रूप में की।

थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी की अनुसंधान टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *