मुख्य बातें

हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल की भाभी का निधन: 1 साल से बीमार थीं, फरीदाबाद में अपने घर पर आखिरी सांस ली – Faridabad News

हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल की भाभी का निधन:  1 साल से बीमार थीं, फरीदाबाद में अपने घर पर आखिरी सांस ली – Faridabad News


मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल की फाइल फोटो।

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थीं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

.

उन्होंने सुबह 6 बजे फरीदाबाद के सेक्टर-6 स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। रेनू गोयल का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे खेड़ी पुल नहरपार श्मशान घाट पर किया जाएगा।

रेनू गोयल, विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल (63) की पत्नी थीं। विनोद गोयल का 1 दिसंबर 2020 को बीमारी के कारण निधन हो गया था, उस समय वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

फरीदाबाद में विनोद गोयल के घर के बाहर मौजूद लोग।

अखबार डिस्ट्रीब्यूटर रहे विनोद गोयल विपुल गोयल के भाई विनोद गोयल की फरीदाबाद में एक समाजसेवी के तौर पर अपनी अलग पहचान थी। उन्होंने 20 साल की उम्र में अखबार डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम शुरू किया था। इसके बाद, उन्होंने कई अलग-अलग बिजनेस किए।

उन्होंने अपनी मां किरण देवी के नाम पर एक सामाजिक ट्रस्ट भी बनाया और अपना पैतृक घर भी मंदिर के लिए समर्पित कर दिया था। विनोद गोयल की पत्नी रेनू हाउस वाइफ थीं। इनका एक बेटा अमन गोयल हैं। वह भाजपा नेता हैं।

मंत्री विपुल गोयल ने पोस्ट कर जानकारी दी

मंत्री नागर-गौतम ने शोक व्यक्त किया फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री राजेश नागर ने रेनू गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्या का चले जाना परिवार के लिए बहुत दुख की बात है। इस दुख के समय में परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी विपुल गोयल की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दे। उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *