मुख्य बातें

नवरात्र का तीसरा दिन: महाराजगंज के दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ – Maharajganj News

नवरात्र का तीसरा दिन:  महाराजगंज के दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ – Maharajganj News


बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महाराजगंज के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग माता रानी के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे।

मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मां दुर्गा की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया। नगर पालिका ने सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष देखभाल की।

मंदिर में भजन-कीर्तन और देवी आराधना के कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा से घर में शांति और समृद्धि आती है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *