प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दूसरी बार राजस्थान पहुंचे हैं। वे थोड़ी देर में बांसवाड़ा के नापला में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे।
.
इनमें 42 हजार करोड़ लागत की 2800 मेगावाट की माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना का शिलान्यास भी शामिल है। पीएम राजस्थान से चलने वाली 2 नई वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
पीएम राजस्थान के अलग-अलग विभागों व संगठनों के लिए सिलेक्ट होने वाले 15 हजार युवाओं के जॉइनिंग लेटर भी देंगे।प्रधानमंत्री वाटर, रोड, क्लीन एनर्जी, हेल्थ से जुड़े कई प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1.45 बजे नापला में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेता बांसवाड़ा पहुंचे हैं। इनमें दीया कुमारी, वसुंधरा राजे और प्रेमचंद बैरवा त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने भी पहुंचे।
एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा
पीएम के कार्यक्रम के लिए सभा स्थल पर 3 डोम बनाए गए हैं। एक लाख से ज्यादा लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने पीएम के कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया।

….
