मुख्य बातें

पंजाब में निवेश करेगी इंफोसिस: 300 करोड़ से मोहाली में बनाएगी कैंपस, 2500 हाईपेड जॉब युवाओं को मिलेगी, फर्स्ट फेज की तैयारी शुरू – Punjab News

पंजाब में निवेश करेगी इंफोसिस:  300 करोड़ से मोहाली में बनाएगी कैंपस, 2500 हाईपेड जॉब युवाओं को मिलेगी, फर्स्ट फेज की तैयारी शुरू – Punjab News


पंजाब के उद्योगमंत्री संजीव अरोड़ा जानकारी देते हुए।

पंजाब में मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत अब इंफोसिस लिमिटेड मोहाली में 300 करोड़ रुपए का नया कैंपस बनाएगी। यह कैंपस 31 एकड़ में बनेगा। पहले चरण में तीन लाख वर्ग गज का निर्मित क्षेत्र होगा। यह दावा पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया। वह इस दौरान पं

.

इस तरह कंपनी करेगी काम

मंत्री ने बताया कि पहले चरण में तीन लाख वर्ग गज का निर्मित क्षेत्र होगा, जिसमें 2500 हाई-पेड जॉब के अवसर पैदा होंगे, जबकि 210 इनडायरेक्ट जॉब्स होंगी। इसके बाद कंपनी की तरफ से अगला चरण शुरू किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी के साथ बातचीत भी होगी। वहीं, कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार की नीतियां काफी सरल थीं, जिसकी वजह से इस काम में तेजी आई।

सीएम भगवंत मान मुंबई में कारोबारियों से मीटिंग करते हुए। फाइल फोटो।

सीएम जर्मनी तक गए निवेश लाने

मंत्री ने आगे कहा कि वैसे तो पंजाब में इंफोसिस की 2017 में मोहाली में एंट्री हुई थी, लेकिन अब कंपनी अपने निवेश का विस्तार करने जा रही है। पहले चरण के बाद दूसरा चरण भी किया जाएगा। याद रहे, नामी कंपनियों को पंजाब में निवेश करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

सीएम भगवंत मान अपने पौने चार साल के कार्यकाल के दौरान जर्मनी, दक्षिण भारत और मुंबई जाकर निवेश आकर्षित करने के लिए कंपनियों से मिले हैं। कई नामी कंपनियों ने पंजाब में निवेश में दिलचस्पी दिखाई है। टाटा स्टील भी पंजाब में बड़ा निवेश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *