मुख्य बातें

प्रिंसिपल ट्रांसफर पर स्टूडेंट-पेंरेट्स ने गेट बंद की नारेबाजी: अधिकारी बोले-ट्रांसफर एक प्रक्रिया, डेढ़ घंटे बाद डीईओ के आश्वासन के बाद मानें छात्र-छात्राएं – Barmer News

प्रिंसिपल ट्रांसफर पर स्टूडेंट-पेंरेट्स ने गेट बंद की नारेबाजी:  अधिकारी बोले-ट्रांसफर एक प्रक्रिया, डेढ़ घंटे बाद डीईओ के आश्वासन के बाद मानें छात्र-छात्राएं – Barmer News


सरकार की ओर से प्रिंसिपल सूची जारी करने के बाद लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बाड़मेर की हायर सेकेंडरी स्कूल मेघवालों की बस्ती बाड़मेर आगोर के स्टूडेंट ने गेट बंद कर प्रिसिंपल ट्रांसफर रद्द करने की मांग की। वहीं सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारे

.

दरअसल, बीते दिनों शिक्षा विभाग बीकानेर ने हजारों की संख्या में प्रिंसिपल के ट्रांसफर सूची जारी की। इसके बाद बाड़मेर ओर बालोतरा जिले में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। गुरुवार को स्टूडेंट्स व पेंरेट्स ने स्कूल बंद कर उसके आगे धरने पर बैठे गए। इस दौरान ट्रांसफर होकर आई नई प्रिंसिपल कमला चौधरी गो बैक-बैक के नारे लगाने लगे।

बाड़मेर जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने समझाइश की, दो टीचरों के डेपुटेशन आश्वासन के बाद गेट खोला गया।

स्टूडेंट प्रियंका ने बताया- प्रिंसिपल महेंद्र चौधरी के आने के बाद हमारे स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं को लेकर बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। यहां पर टीचरों की बहुत ज्यादा कमी है। प्रिंसिपल खुद पढ़ाकर कोर्स पूरा करवाते है।

पेंरेट्स मीना कुमारी ने बताया- स्कूल के अंदर जब से प्रिसिंपल महेंद्र चौधरी आए तब से स्कूल में अनुशासन, पढ़ाई वहीं हर स्तर पर सुधार हुआ है। इन्होंने बाथरूम, पीने का पानी टांका समेत अन्य सुविधाएं करवाई गई। हमारी एक ही मांग है कि महेंद्र चौधरी का ट्रांसफर रद्द किया जाए। रिक्त पदों को भरा जाए।

सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भगवानाराम बारूपाल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। स्टूडेंट्स व अभिभावकों से बात की, उनको समझाया कि ट्रांसफर एक प्रक्रिया है। इसको सबको मान पड़ेगा।

बच्चों ने स्कूल का गेट बंदकर जमकर की नारेबाजी।

बच्चों ने स्कूल का गेट बंदकर जमकर की नारेबाजी।

डीईओ ने कहा कि मेरा भी ट्रांसफर हुआ था, फिर वापस बाड़मेर हो गया। इसलिए ट्रांसफर होने के बाद आना-जाना पड़ता है। आप आपकी मांग का ज्ञापन हमें दे दीजिए हम आपकी बात शिक्षा विभाग व सरकार तक पहुंचा देंगे। रिक्त पदों पर टीचर लगाने की दो टीचरों को डेपुटेशन पर लगा दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *