मुख्य बातें

चांदी की कीमत पहली बार ₹1.38 लाख के पार पहुंची: इस साल अब तक ₹52,083 महंगी हुई, सोना ₹87 गिरकर ₹1.13 लाख पर आया

चांदी की कीमत पहली बार ₹1.38 लाख के पार पहुंची:  इस साल अब तक ₹52,083 महंगी हुई, सोना ₹87 गिरकर ₹1.13 लाख पर आया


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चांदी की कीमत शुक्रवार (26 सितंबर) को पहली बार 1.38 लाख के पार पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 1,060 रुपए बढ़कर 1,38,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,37,040 रुपए पर थी।

वहीं, सोने के दाम में आज गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 87 रुपए गिरकर 1,13,262 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,13,349 रुपए पर था। इसी महीने 23 सितंबर को सोने ने 1,14,314 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹37,100 और चांदी ₹51,050 महंगी हुई

इस साल अब तक सोने की कीमत 37,100 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,13,262 रुपए हो गया है।

चांदी का भाव भी इस दौरान 52,083 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,38,100 रुपए प्रति किलो हो गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत

मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।

अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *