AI से जनरेट किया गया प्रतीकात्मक फोटो।
सोनीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घटनास्थल पर छोड़ी गई बाइक चोरी हो गई। बाइक सवार को लोगों ने उसके घर पहुंचा दिया था। कुछ घंटों बाद वे वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। युवक की शिकायत पर पुलिस ने सोनीपत सदर थाना में केस दर्ज करके छानबीन
.
जानकारी अनुसार गांव शहजादपुर के नरेश कुमार ने थाना सदर सोनीपत में दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को वह अपनी प्लेटिना बाइक (HR-10W 6898) पर अपने गांव शहजादपुर से सोनीपत जा रहे थे। ठरू गांव के पास पहुंचे ताे वहां सरकारी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने उन्हें घर पहुंचाया।
कुछ देर बाद उसकी हालत सुधरी तो वह अपनी बाइक लेने वापस गांव ठरू के सरकारी स्कूल में आए, तो वहां पर खड़ी की गई बाइक गायब मिली। नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बाइक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सोनीपत सदर पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और बाइक को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि बाइक चोरी हुई थी या कोई और उसे ले गया था।
