मुख्य बातें

आईटी कंपनी के मालिक से मांगी पांच करोड़ की रंदगारी: फोन पर खुद को बताया गोल्डी बराड़; पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल लेंगे – Chandigarh News

आईटी कंपनी के मालिक से मांगी पांच करोड़ की रंदगारी:  फोन पर खुद को बताया गोल्डी बराड़; पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल लेंगे – Chandigarh News

मोहाली में आईटी कंपनी के मालिक को आई रंगदारारी के लिए फोन कॉल।

मोहाली में आईटी कंपनी के मालिक को पांच करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने पहले खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और बाद में गोल्डी ढिल्लों बताया। थाना सोहाना पुलिस ने कंपनी मालिक गुरजोत सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के ख

.

12 तारीख से कॉल ऑना शुरू हुई

गुरजोत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी मोहाली में स्थित है। 12 सितंबर को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और कहा कि जल्दी से पांच करोड़ रुपये का इंतजाम करो। इसके बाद उन्हें लगातार फोन आने लगे। 13 सितंबर को जब कॉल आई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 14 सितंबर को फिर कॉल आई, इस बार कॉलर ने खुद को गोल्डी ढिल्लों बताया और पैसे की मांग की।

मना किया तो मारने की धमकियां दी

गुरजोत सिंह ने कहा कि जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो उन्हें धमकी दी गई कि पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल लिए जाएंगे। इस वजह से उनका परिवार दहशत में आ गया। 18 सितंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद डर के कारण उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और मदद की गुहार लगाई।

पहले भी ऐसे मामले सामने आए

मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले एक दवाई कंपनी के मालिक से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *