मुख्य बातें

AAP मंत्री के बाद विधायक विवादों में घिरे: लुधियाना में कथित पीए बोला- भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले, डॉक्यूमेंट दिखाए – Ludhiana News

AAP मंत्री के बाद विधायक विवादों में घिरे:  लुधियाना में कथित पीए बोला- भर्तियों के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले, डॉक्यूमेंट दिखाए – Ludhiana News

लुधियाना में AAP के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के बाद अब हल्का सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी भी विवादों में घिर गए हैं। विधायक के कथित पीए और दफ्तर इंचार्ज रहे निखिल सभरवाल पर सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद अब निखिल ने वीडियो जारी कर विधायक, उनके बेटे पर करोड़ों रुपए के लेनदेन और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। निखिल ने वीडियो में खुद को विधायक कार्यालय का इंचार्ज बताते हुए अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। उसने दावा किया कि डीसी रेट पर भर्ती करवाने के लिए प्रति व्यक्ति एक लाख रुपए लिए जाते थे और उसने 100 से ज्यादा लोगों से पैसे लेकर विधायक तक पहुंचाए। हालांकि बाद में भर्तियां नहीं हुईं और मामला बिगड़ने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। निखिल ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम के एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने लोकसभा चुनाव के दौरान उसके खाते में 30 लाख रुपए ट्रांसफर किए, जिन्हें बाद में विधायक और उनके बेटे के खातों में भेजा गया। निखिल का कहना है कि उसे शहर छोड़ने तक के लिए कहा गया, जिसके डर से वह दुबई चला गया था। हालांकि बाद में वह वापस लौट आया। उसने कहा कि विधायक का एक इंस्पेक्टर से महीना आता है। उधर, विधायक पराशर ने निखिल के आरोपों को नकारा और इसे भाजपा की चाल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को निखिल 2 से 3 साल बाद मिला है। उन्हें अब कोई और व्यक्ति झूठे आरोप लगाने के लिए ढूंढना चाहिए। निखिल ने वीडियो में क्या कहा..पढ़िए.. कागज का टुकड़ा दिखाने से कुछ नहीं होता, ठग है निखिल- विधायक विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि चोर व्यक्ति मेरा पीए नहीं है। इस निखिल को 2 से 3 साल पहले मैंने अपने दफ्तर से निकाल दिया है। दो बच्चियां, जिनके पैसे इसने ठगे थे। उन बच्चियों को मैंने बुलाया है। उनके पैसे भी वापस करवा रहे हैं। भाजपा लेट हो गई है। उन्हें निखिल देरी से मिले है, उन्हें कोई नया व्यक्ति ढूंढना चाहिए। उनके ये काम अब नहीं चलेंगे। ट्रांजेक्शन के सवाल पर विधायक पराशर ने कहा कि किसी के नाम से भी ट्रांजेक्शन का कागज बनवा लिया जाए, तो क्या है। कागज लेकर सामने आए फिर उसका मेरे से जवाब ले। ********** लुधियाना में MLA के करीबी पर धोखाधड़ी का आरोप: निगम में नौकरी का झांसा देकर ₹1.70 लाख ठगे, मजीठिया बोले- केक खिलाने वाला अब अनजान लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक पराशर पप्पी के एक करीबी सहयोगी पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशा मुक्ति केंद्र और सिविल अस्पताल में काम करने वाले दो युवकों से नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए ठग लिए। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *