मुख्य बातें

देहरा में पत्थरबाजी निकली बच्चों की शरारत: अभिभावक को समझाया गया; पुलिस ने कहा- गांव में शांति, ब्लॉगर न फैलाएं भ्रम – Dehra News

देहरा में पत्थरबाजी निकली बच्चों की शरारत:  अभिभावक को समझाया गया; पुलिस ने कहा- गांव में शांति, ब्लॉगर न फैलाएं भ्रम – Dehra News


लोगों के घरों पर गिरे पत्थर पर लिखा मिला- आज आर जा पार

कांगड़ा जिले की देहरा स्थित हरिपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरियां के पनसाल वार्ड में बीते एक सप्ताह से घरों पर रहस्यमयी तरीके से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी थी। अब पुलिस की जांच के बाद अब यह

.

पुलिस ने गांव में शांति बहाल होने का दावा किया है और सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों को चेतावनी दी है। पनसाल में घरों की छतों और आंगनों पर अचानक पत्थर गिरने से ग्रामीण भयभीत थे। कुछ पत्थरों पर “एंड गेम बचके रहना, अल्ला हु अकबर” जैसे डरावने संदेश भी लिखे मिले थे। यह घटना स्थल पूर्व विधायक होशियार सिंह के घर के पास है, जहां गृह मंत्रालय की सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान तैनात हैं।

पत्थरों पर लिखे होते थे चेतावनी संदेश

इसके बावजूद रोजाना 4-5 घरों पर पत्थरों की बरसात और चेतावनी भरे संदेश मिलने से इलाके में खौफ का माहौल बन गया था। हरिपुर पुलिस के एसएचओ मंजीत मनकोटिया ने बताया कि मामले की गहन जांच की गई, जिसमें किसी संगठन या बाहरी तत्व की संलिप्तता नहीं पाई गई।

उन्होंने स्पष्ट किया, “यह किसी संगठन या बाहरी ताकत का काम नहीं था, बल्कि बच्चों की शरारत थी। बच्चों ने मजाक में पत्थर फेंककर डर फैलाने की कोशिश की। अब घटनाएं बंद हो चुकी हैं और अभिभावकों को समझा दिया गया है।”

घर पर गिरे पत्थर पर लिखा मिला- अल्लाह हु अकबर

एसपी मयंक चौधरी ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा, “गांव वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। पूर्व विधायक के घर की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले एक फेसबुक ब्लॉगर पर भी उंगली उठाई है। एसएचओ मनकोटिया ने कहा, “सोशल मीडिया पर कुछ ब्लॉगर भ्रामक सामग्री डालकर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोग अनावश्यक भ्रम न फैलाएं। ग्रामीण केवल पुलिस की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *