मुख्य बातें

फाजिल्का में चौकी इंचार्ज समेत 3 पर हत्या का केस: अवैध माइनिंग के आरोप में युवक को पीटने का आरोप, 2 दिन बाद खोला जाम – Fazilka News

फाजिल्का में चौकी इंचार्ज समेत 3 पर हत्या का केस:  अवैध माइनिंग के आरोप में युवक को पीटने का आरोप, 2 दिन बाद खोला जाम – Fazilka News


जलालाबाद में जाम खोलने के बाद शव को अस्पताल ले पहुंचे परिजन।

फाजिल्का के जलालाबाद में युवक की मौत के मामले में 2 पुलिस कर्मचारियों और माइनिंग विभाग के एक कर्मचारी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने हाईवे पर लगाए जाम को खोल दिया। उन्होंने 2 दिन से लमोचड़ कलां के पास हाईवे जाम कर रखा

.

फाजिल्का एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर चौकी इंचार्ज एएसआई बलकार सिंह, हवलदार अमरजीत सिंह और माइनिंग विभाग के कर्मचारी ड्राइवर दलेरदीन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

2 दिन तक फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे किया जाम

पिछले 2 दिन से गांव लमोचड़ कलां में मृतक के परिजनों और किसानों ने फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे जाम किया हुआ था। उनका आरोप है कि रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर उनके नौजवान आ रहे थे तभी रास्ते में माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उक्त नौजवानों को पुलिस चौकी ले जाया गया।

2 पुलिसकर्मियों और माइनिंग विभाग कर्मचारी पर केस दर्ज

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारियों ने साजन(20) नामक नौजवान को पुलिस चौकी ले जाकर पीटा जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने हाईवे जाम किया। 2 पुलिस कर्मियों और माइनिंग विभाग के कर्मचारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार(27 सितंबर) को जाम खोला गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *