मुख्य बातें

वर्ल्ड फूड इंडिया : बांस की करील का अचार लोगों को लुभा रहा – Ranchi News

वर्ल्ड फूड इंडिया : बांस की करील का अचार लोगों को लुभा रहा – Ranchi News

पॉलिटिकल रिपोर्टर | रांची दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 फूड और फूड प्रोसेसिंग के लिए देश का सबसे बड़ा एक्सपो होता है। इस एक्सपो में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार द्वारा लगाए गए मंडप में झारखंड के खाद्य पदार्थों एवं उत्पादों की प

.

झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक समृद्धि और आदिवासी सभ्यता के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां बहुतायत उत्पाद प्राकृतिक ही होते हैं। झारखंड पवेलियन में लोगों को प्राकृतिक उत्पाद लुभा रहे हैं। पवेलियन में रागी के लड्डू और अन्य खाने के उत्पाद की खूब बिक्री हो रही है। कई संस्थाएं रागी को करीब 26000 किसानों से ले कर रागी को प्रोसेसिंग करके झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा रहीं हैं। साथ ही देश के कोने कोने में ऑनलाइन माध्यम से भी पहुंचा रही है।

ऐसे ही मशरूम से बने अचार, जेली, चॉकलेट भी लोगों को लुभा रहे हैं। प्राकृतिक होने के कारण से कटहल, फुटहल, ओल, महुआ, बांस के करेल, इमली, संघान आदि के अचार आकर्षण का केंद्र बने हुए है। वर्तमान की जीवन शैली ने लोगों का ऑर्गेनिक उत्पादों पर जोर देने के कारण महुआ, रागी, जामुन का पाउडर, सिरका आदि की बिक्री भी बड़ी मात्रा हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *