मुख्य बातें

खाली पदों की सूची मांगी, पर 11 विभागों ने 3 माह बाद भी नहीं दी – Ranchi News

खाली पदों की सूची मांगी, पर 11 विभागों ने 3 माह बाद भी नहीं दी – Ranchi News

रांची | झारखंड सरकार नियुक्तियों पर जोर दे रही है। लेकिन अफसरों की लापरवाही इसमें अड़ंगा डाल रही है। सरकार ने जून में सभी विभागों से सिविल सेवा के खाली पदों की सूची मांगी। ताकि झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) को अधियाचना भेजी जा सके।

.

लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी अब तक 11 विभागों ने सरकार को सूची उपलब्ध नहीं कराई। अब एक बार फिर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव ने संबंधित विभागों को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर खाली पदों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। कार्मिक सचिव ने पत्र में कहा है कि झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर संबंधित विभाग साल साल की रिक्तियों की गणना करते हुए खाली पदों के एक तिहाई पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना उपलब्ध कराएं। यह अधियाचना संबंधित फॉर्म में सक्षम स्तर से अनुमोदित रोस्टर के साथ उपलब्ध कराएं। गौरतलब है कि झारखंड में बड़ी संख्या में सरकारी पद खाली है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं ​बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है।

11-13वीं जेपीएससी के रिजल्ट के बाद खाली पद

पद स्वीकृत पद खाली पद

उप समाहर्ता 801 142

डीएसपी 194 42

राज्यकर पदाधिकारी 193 11

श्रम अधीक्षक 43 06

उत्पाद निरीक्षक 37 06

जिला समादेष्टा 25 04

काराधीक्षक 34 13

शिक्षा सेवा (कैटेगरी2) 145 61

इन विभागों ने नहीं भेजी खाली पदों की सूची

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग।

11-13वीं सिविल सेवा परीक्षा में 342 सफल हुए थे

जेपीएससी की 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा में 342 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनमें उपसमाहर्ता – 207, डीएसपी 29, काराधीक्षक -2, राज्य कर अधिकारी -56, शिक्षा सेवा के 10 थे।

नोट

इसके अलावा भी अलग-अलग विभागों में राजपत्रित अधिकारियों के पद रिक्त हैं। इनकी संख्या भी काफी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *