गोहाना सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश।
सोनीपत के गोहाना में पुलिस उपायुक्त भारती डबास के नेतृत्व में सिटी पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्र निवासी गांव सैमाण पुट्ठी, जिला रोहतक (वर्तमान में गुढ़ा रोड, गोहाना) औ
.
सोनीपत पुलिस के प्रवक्ता ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को प्रमोद उर्फ भोलू नामक एक ट्रक ड्राइवर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने मालिकों दीपक और नवीन के साथ घेवरा, दिल्ली से चावल लेकर पेहवा जा रहा था। गोहाना के पास उसकी गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। जब वह रात को सड़क किनारे शौच के लिए गया, तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से 9-10 हजार रुपए लूट लिए।
पुलिस की कार्रवाई में शामिल रहे जवान।
प्रमोद ने बताया कि उसने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान बाद में महेंद्र के रूप में हुई। अंधेरे के कारण वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख पाया जिस पर बाकी दो लुटेरे भाग निकले। इस शिकायत के आधार पर, गोहाना शहर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की जांच टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों, महेंद्र और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद, महेंद्र को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मोनू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोनू उर्फ चीची उर्फ बंटी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- FIR No. 309/25, धारा 305(1), 331(4), 317(2) BNS, पुलिस स्टेशन शहर गोहाना
- FIR No. 68/25, धारा 305(1), 324(4), 64 BNS, पुलिस स्टेशन शहर गोहाना
- FIR No. 557/24, धारा 303(2), 62 BNS, पुलिस स्टेशन शहर गोहाना
- FIR No. 120/25, धारा 305(3), 62 BNS, पुलिस स्टेशन शहर गोहाना
- FIR No. 185/24, धारा 379, 411 BNS, पुलिस स्टेशन शहर गोहाना
पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
