राजस्व विभाग के डिजिटल कार्यक्रम में मौजूद भाजपा राष्ट्रीय सचिव व अधिकारी।
हरियाणा की तहसीलों में आज सोमवार से पेपरलेस वर्क की शुरुआत हो गई है। उसी के तहत आज झज्जर में आयेजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ पहुंचे। उन्होंने सरकार व प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खुशी की बात ह
.
उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया में संपत्ति खरीदार और विक्रेता अपनी सुविधानुसार किसी भी समय (24×7) साइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साथ ही अपनी मर्जी के मुताबिक अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। डीड के लिए उनको बार-बार तहसील जाने से भी छुटकारा मिलेगा। सिर्फ डीड के वक्त ही फोटो और बायोमेट्रिक के लिए तहसील जाना पड़ेगा।
डिजिटल से हर किसी का काम होगा आसान
झज्जर डीसी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट आम जनता के लिए लैंड रजिस्ट्रेशन सिस्टम को सरल और कारगर बनाने के लिए बनाया गया है। पहले, अपॉइंटमेंट के दिन ही डॉक्यूमेंट की जांच होती थी। झज्जर में ओम प्रकाश धनखड़ ने बरसात के कारण खराब फसलों पर बोलते हुए कहा कि जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
जल्द मिलेगा किसानों को फसलों का मुआवजा
वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा किसानों को मुआवजा देने की मांग पर ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार की ओर से सभी तैयारियां कर दी गई हैं। पोर्टल पर किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है साथ ही गिरदावरी का कार्य भी जारी है। गिरदावरी होने के बाद किसानों को उनकी खराब फसलों का मुआवजा मिलेगा।
कोई भी सरकार खपत से अधिक मुआवजा नहीं दे सकती
वहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों को 70 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। जो कि प्रति एकड़ के हिसाब से किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 25 क्विंटल तक धान की खेती होती है और धान के भाव के हिसाब से 50 हजार रुपए भी नहीं होता है। कोई भी सरकार मुआवजा राशि खपत से ऊपर नहीं दे सकती और हुड्डा के राज में तो बेरी क्षेत्र में डेढ़ रुपए के चेक बांटे गए थे।
कांग्रेस पर खटाखट शब्द से किया तंज
उन्होंने कांग्रेस व हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये तो वे खटाखट वाले हैं जो महिलाओं को एक लाख देने की बात कह रहे थे और जो कि लोगों ने हिसाब लगाया कि ये तो बजट से ही बाहर है तो पैसे कहां से देंगे। वहीं ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के साथ साथ देश को भी जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है।
