मुख्य बातें

फतेहाबाद में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-दोस्त काबू: गला दबाकर मारा, नहर में फेंका शव, प्रताड़ना से परेशान थी, दोनों गिरफ्तार – Tohana News

फतेहाबाद में पति की हत्या के आरोप में पत्नी-दोस्त काबू:  गला दबाकर मारा, नहर में फेंका शव, प्रताड़ना से परेशान थी, दोनों गिरफ्तार – Tohana News

फतेहाबाद जिले के जाखल में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर पति के दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी पूजा और पति के दोस्त श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान गांव साधनवास निवासी 44 वर्षीय नसीब के रूप में हुई है। डीएसपी जय भगवान ने बताया कि मृतक नसीब के भाई रघुनाथ ने 3 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि नसीब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है और उसकी तलाश की जाए। पुलिस टीम लगातार नसीब की तलाश कर रही थी। पत्नी और दोस्त ने गला दबाकर की थी हत्या जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पूजा और उसके दोस्त श्रवण पर शक हुआ। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि नसीब अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। वह उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी देता था। आरोपियों ने बताया कि जब नसीब शराब के नशे में घर में था, तब उन्होंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ने यह भी बताया कि मृतक नसीब के घर में उसकी मां और 3 बच्चे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *