दशहरे के पर्व को लेकर भिवानी में 23 पुलिस नाको लगाए गए हैं। साथ ही 21 पुलिस राइडर भी गश्त पर रहेंगी। रावण दहन का शांति पूर्वक समापन, जान माल की रक्षा करना, कानून व्यवस्था को बनाए रखना व यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन करने के उद्देश्य से यह
.
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस ने दशहरे पर्व के दौरान भिवानी में होने वाले रावण दहन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जिले में कई जगह रावण दहन का आयोजन होगा। दशहरे पर्व के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना, यातायात का सुचारू रूप से संचालन, समारोह का शांति पूर्वक समापन और जान और माल की रक्षा करना पुलिस प्रबंध का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए पुलिस सुरक्षा का उचित प्रबंध किया गया है। शहर के सभी स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी महिला व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे।
भिवानी में दशहरे को लेकर तैयार किए पुतले
थाना प्रभारियों को निर्देश यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी और यातायात थाना प्रबंधक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात वयवस्था का सुचारू रूप से संचालन करेंगे व जरूरत अनुसार ट्रैफिक को डायवर्ट करेंगे। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन समिति के साथ तालमेल रखें। रावण दहन कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ अच्छी तरह से बैरिकेटिंग हो और जनता के आने जाने के लिए रास्ता निर्धारित हो। सभी रावण दहन में दशहरा पर्व के दौरान प्रशासन द्वारा जारी की गई सभी हिदायतों की पालन करवाना सुनिश्चित करें व रावण दहन कार्यक्रम स्थल के आसपास ज्यादा से ज्यादा कमेटी के स्वयंसेवकों की नियुक्ति हो।
पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश एसपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के आसपास उचित पार्किंग व्यवस्था बनाएं। यह भी सुनिश्चित करे कि कार्यक्रम स्थल के आसपास पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की नियुक्ति हो। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी व आयोजन कमेटी के स्वयंसेवक आपस में समन्वय बनाकर रहे व एक दूसरे का सहयोग करें। आयोजक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से ली गई अनुमति की सभी शर्तों की पालना करे। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम में उपस्थित रह यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई पुलिस व्यवस्था में कमी ना हो।
