एसडीएम को ज्ञापन सौंपते छात्र।
शिमला जिले की रामपुर की सब तहसील तकलेच के तहत आने वाले दरशाल मतैलनी क्षेत्र में चार माह बाद भी बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। सड़क को मंजूरी मिले 4 महीने हो चुके हैं, लेकिन सैकड़ों ग्रामीण आज भी बस सेवा से वंचित हैं। बस की मांग को लेकर रामपुर महाविद्
.
छात्रों ने बताया कि यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब राशन ले जाना हो या गांव में कोई बीमार पड़ जाए। ऐसे में मुख्य सड़क तक लाने-ले जाने में ग्रामीणों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
बस सुविधा न होने से रोजाना 1-2 घंटे पैदल चलना पड़ता है
छात्रों ने बताया कि वे रामपुर महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं और बस सुविधा न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन एक से दो घंटे पैदल चलना पड़ता है। इससे उन्हें कई बार बस तक पहुंचने में दिक्कत होती है और बरसात के दिनों में भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
छात्रों ने SDM से जल्द बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई
दरशाल मतैलनी क्षेत्र में लगभग 300 लोग रहते हैं। चार माह पहले जब सड़क को मंजूरी मिली थी, तो ग्रामीणों को बस सुविधा शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, आज तक बस सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को ज्ञापन देने वालों में रोनी राणा, ईशांत, रजनीश, हिमांशु, रोहित और मृदुल शामिल थे। छात्रों ने एसडीएम से जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई है।
