मुख्य बातें

चंडीगढ़ होटल फायरिंग केस- दोनों आरोपी होंगे कोर्ट में पेश: तीसरी पिस्टल करनी थी बरामद, पुलिस बोली- बरामद दोनों पिस्टल से नही चली गोली – Chandigarh News

चंडीगढ़ होटल फायरिंग केस- दोनों आरोपी होंगे कोर्ट में पेश:  तीसरी पिस्टल करनी थी बरामद, पुलिस बोली- बरामद दोनों पिस्टल से नही चली गोली – Chandigarh News

चंडीगढ़ के कजहेड़ी स्थित दिलजोत होटल में फायरिंग और मोहाली फेज-2 में जिम मालिक विक्की बाउंसर पर फायरिंग करने के मामले में दोनों आरोपी अमन चौहान और रितिक भारद्वाज उर्फ बिल्ला का पुलिस रिमाड खत्म होने के बाद आज उन्हे पुलिस स्टेशन 36 कोर्ट में पेश करेगी

.

आरोपियों के वकील पुनीत छाबड़ा के मुताबिक पुलिस ने रिमांड के दौरान कोर्ट में कहा था कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने धर्मिंदर और आसिफ को गिरफ्तार करना है, जिनसे उन्होंने पिस्टल खरीदी थी। पुलिस इन दोनों को पंजाब के मलेरकोटला, पिंजौर, कालका और खरड़ लेकर जाएगी ताकि तीसरी पिस्टल बरामद करनी है।

वहीं, मामले में ऑपरेशन सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र को सस्पेंड किया गया है।

वारदात से पहले की थी रेकी

होटल में फायरिंग के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दिखा कि बदमाश मोहाली की तरफ से आए थे। पहले वे होटल के सामने से गुजरे और फिर कुछ सेकेंड बाद वापस आकर रुक गए। इसके बाद दोनों ने होटल पर फायरिंग की। गोली लगने से होटल का शीशे वाला दरवाजा चकनाचूर हो गया। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर रखी थी, क्योंकि वारदात के बाद वे उसी रास्ते से फरार हुए, जहां से अंदर आए थे।

होटल ले रखा लीज पर

होटल स्टाफ ने बताया कि वीरू ने इस होटल को 6 साल से लीज पर लेकर चला रखा है। वीरू का दोस्त विक्की मोहाली में जिम चलाता है। पुलिस को शक है कि फायरिंग की घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। जिसके चलते पुलिस घटनास्थल के आसपास का डंप डेटा भी उठा रही है, जिससे पता चलेगा कि घटना के दौरान इस जगह पर कितने फोन एक्टिव थे।

पहले मोहाली फिर चंडीगढ़ चलाई गोली

पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक विक्की बाउंसर पर गोली चलाई। इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का संचालक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *