मुख्य बातें

उचाना में सांसद जयप्रकाश ने सद्भाव यात्रा पर उठाए सवाल: बोले-जब इसकी वास्तव में जरूरत थी, तब क्यों नहीं निकाली – Uchana News

उचाना में सांसद जयप्रकाश ने सद्भाव यात्रा पर उठाए सवाल:  बोले-जब इसकी वास्तव में जरूरत थी, तब क्यों नहीं निकाली – Uchana News

उचाना में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जानकारी देते हुए।

हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश शुक्रवार देर शाम जींद जिले के उचाना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अतिरिक्त मंडी में पीआर धान की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने प्रेसवार्ता में पूर्व केंद्रीय म

.

सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में सद्भाव यात्रा की अब कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इसकी वास्तव में आवश्यकता थी, तब यह यात्रा क्यों नहीं निकाली गई। जयप्रकाश ने कहा कि सद्भाव यात्रा निकालने में अब देरी हो चुकी है। यह यात्रा 2016 में निकाली जानी चाहिए थी, जब 35 से अधिक युवा मारे गए थे।

भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से घोला जहर

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से जहर घोला और एक जाति को निशाना बनाया था। सांसद ने किसान आंदोलन का भी जिक्र किया, जिसमें 700 से अधिक किसानों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय भी ऐसी यात्राओं की जरूरत थी, जब कोई नेता बाइक या ट्रैक्टर पर यात्रा निकालकर तीन कृषि कानूनों के फायदे गिनाने के लिए नहीं पहुंचा।

यात्रा में शामिल होने का नहीं मिला कोई संदेश

जयप्रकाश ने कहा कि आज हमारा समाज संगठित है और संगठित रहेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें यात्रा में शामिल होने का कोई संदेश नहीं मिला है। उन्होंने खुद पर लगे छह बार पार्टी बदलने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने दूसरों से कम पार्टियां बदली हैं।

जरूरत पड़ी, तो खुद निकालेंगे सद्भाव यात्रा

उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा, जो 2014 में कांग्रेस कमजोर दिखने पर भाजपा में चले गए थे। जयप्रकाश ने कहा कि ऐसे लोग मलाई खाने गए थे और हवा देखकर दल बदलते हैं। उन्होंने अंत में कहा कि यदि सद्भाव यात्रा निकालने की जरूरत पड़ी, तो वह खुद निकालेंगे और किसी अन्य की यात्रा में शामिल नहीं होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *