मुख्य बातें

गुमला में तालाब में डूबने से युवक की मौत: दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे में पानी जाने से हुआ हादसा – Gumla News

गुमला में तालाब में डूबने से युवक की मौत:  दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे में पानी जाने से हुआ हादसा – Gumla News

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के खपिया गांव में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लाला उरांव उर्फ लालेश्वर उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना शुक्रवार को मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

.

ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। उसके दोस्त किनारे पर ही नहा रहे थे, जबकि लाला उरांव पानी में आगे बढ़ गया और गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि जिस तालाब में यह घटना हुई, वह काफी गहरा है और हाल ही में हुई बारिश के कारण पानी से लबालब भरा हुआ था।

घटना की जानकारी परिजनों और घाघरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और शव को घाघरा थाना लाया गया। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *