मुख्य बातें

सूर्यपुरा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन: ढोल-नगाड़ों के साथ निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए – Suryapura(Rohtas ) News

सूर्यपुरा में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन:  ढोल-नगाड़ों के साथ निकला भव्य जुलूस, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए – Suryapura(Rohtas ) News

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भव्य जुलूस निकला।

रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड में शुक्रवार देर रात तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यह प्रक्रिया श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

.

शाम 4 बजे से ही विभिन्न पूजा पंडालों से भक्तजनों ने बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमाओं का जुलूस निकाला। जयकारों के बीच प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया गया।

इस दौरान महिलाओं ने कलश और थाल लेकर भागीदारी की, वहीं युवा ढोलक और संगीत की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।

सूर्यपुरा बड़ा तालाब, काव नदी और नहर सहित विभिन्न घाटों पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सूर्यपुरा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *