मुख्य बातें

इंस्टाग्राम वाली ‘दोस्त’ ही निकली अपहरण की मास्टरमाइंड: पैसों के लिए युवक को प्रेम जाल में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया किडनैप – Nalanda News

इंस्टाग्राम वाली ‘दोस्त’ ही निकली अपहरण की मास्टरमाइंड:  पैसों के लिए युवक को प्रेम जाल में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया किडनैप – Nalanda News

नालंदा पुलिस ने 6 घंटे के अंदर किडनैपिंग केस का खुलासा कर दिया। युवक को सकुशल बरामद कर साजिश में शामिल युवती को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई है। पैसों के लिए पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। मिलने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर किडनैप कर लिया। फोन करके मांगी फिरौती राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की शुरुआत 29 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे हुई। पावापुरी थाना को सूचना मिली कि चोर्सुआ मोड़ के पास से विक्रम कुमार(22) का अपहरण कर लिया गया है। शेखपुरा जिले के पांची निवासी विक्रम के पिता सागर रविदास से किडनैपर्स ने रिहाई के लिए 6 लाख रुपए फिरौती मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिस नंबर से कॉल आया था, उसको ट्रेस किया गया। लोकेशन पंचाने नदी के पास मिला। हालांकि, पहली छापेमारी में पुलिस के हाथ खाली रहे, लेकिन इस बीच अपराधी लगातार फोन कर फिरौती की मांग करते रहे। फ्लाई ओवर के पास युवक को छोड़ा पुलिस की टीम अगवा युवक के पिता का पीछा करते हुए उस जगह पर पहुंची, जहां किडनैपर्स ने बुलाया था। पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए घबराए अपराधी विक्रम कुमार को पावापुरी फ्लाई ओवर के पास छोड़कर भाग निकले। बरामदगी के बाद जब पुलिस ने विक्रम से पूछताछ की, तो मामले में प्रेम प्रसंग का खुलासा हुआ। कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म विक्रम ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए चोरसुआ की रहने वाली संध्या कुमारी से बातचीत करता था। पूरी साजिश उसी ने रची है। संध्या कुमारी को हिरासत में पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। वहीं, संध्या ने बताया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड राजा गोप, सोनू उर्फ नटु के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को रचा था। पैसों के लिए उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। मौके मिलते ही उसे अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया। गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी पूछताछ के बाद संध्या को जेल भेज दिया गया है। राजा गोप और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन में राजगीर, गिरियक, कतरीसराय, नालंदा और सिलाव के थाना अध्यक्षों सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *