चंडीगढ में तेज आंधी से गिरे पेड़ों से हुआ नुक्सान।
चंडीगढ़ और आस पास के एरिया में देर रात आई आंधी की वजह से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरें और कई जगहों पर होर्डिंग्स गिरे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 डी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पेड़ कार पर गिरे मिले हैं।
.
पेड गिरने से चार गाडियों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मोहाली में भी कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। ज्यादातर पेड पार्कों में गिरे हैं और आस-पास खड़ी की गईं कारें इसकी चपेट में आई हैं। सुबह जैसे ही लोग उठे तो उन्हें इस नुकसान का पता चला है। शनिवार देर शाम तक तो मौसम साफ रहा था। मगर तड़के पांच बजे के आस-पास तेज आंधी चली है।
चंडीगढ के सेक्टर 15 में कार के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
सुबह हुई बारिश तो दोपहर में खिली धूप आज सुबह चंडीगढ़ व मोहाली समेत आस-पास के कई एरिया में हल्की से दरमियानी बारिश हुई है। मगर दोपहर के समय धूप खिली रही। जिस वजह से सुबह चल रही ठंडी हवाएं दोपहर तक गर्म होने लगी थीं। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद की जा रही थी कि पूरा दिन बारिश के कारण ठंड पड़ेगी मगर ऐसा नहीं हुआ है। 3 दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ ओर आस पास के एरिया में अगले दो दिन और मौसम इसी तरह का बना रहेगा। आज भी बारिश का अलर्ट दिया गया था, छह और सात तारीख को भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है और सात अक्तूबर को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
