मुख्य बातें

छात्र वर्ग में जैसलमेर एकेडमी एवं छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता – Sawai Madhopur News

छात्र वर्ग में जैसलमेर एकेडमी एवं छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने जीती बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता – Sawai Madhopur News

.

69 वीं 14 वर्षीय राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को छात्र एवं छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। छात्र वर्ग में जैसलमेर एकेडमी व छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। समापन समारोह रविवार को आलनपुर सर्किल स्थित एक मैरिज गार्डन में प्रात: 9 बजे होगा। मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा होंगी। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सवाईमाधोपुर सुरेंद्र सिंह राजावत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सरोज मिश्रा, मानटाउन बालिका स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा एवं जिला खेलकूद प्रकोष्ठ अधिकारी तेजसिंह जाट उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विजेता, उप विजेता एवं तृतीय स्थान की टीम को ट्रॉफी एवं खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक देवीलाल मीना एवं प्रतियोगिता प्रभारी शारीरिक शिक्षक कमलेश गुर्जर ने बताया कि छात्र वर्ग में जैसलमेर एकेडमी एवं कोटा के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें जैसलमेर एकेडमी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले में कोटा की टीम को 54-47 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इसी प्रकार छात्रा वर्ग के फाइनल में भीलवाड़ा का मुकाबला जयपुर की टीम से हुआ। एक-एक अंक के लिए दोनों टीमों में शुरू से अंत तक संघर्ष रहा। अंत में भीलवाड़ा ने जयपुर की टीम को 46-45 के स्कोर से शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

इससे पूर्व सुबह फतेह पब्लिक मैदान पर हुए छात्रा वर्ग के हार्डलाइन मैच में राजसमंद एवं सीकर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राजसमंद की टीम ने सीकर को 30-23 के अंतर से हराते हुए हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में जयपुर एवं सीकर के बीच हुए हार्डलाइन मुकाबले में सीकर ने जयपुर को 37-18 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन शारीरिक शिक्षक संघ सवाईमाधोपुर की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, दलनायकों, निर्णायकों एवं व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुबह फलाहार एवं सायंकाल भोजन कराया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने प्रतियोगिता में सभी मैचों के शांतिपूर्ण, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से संपन्न होने पर सभी निर्णायकों एवं सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार जताया। इस अवसर पर तेजसिंह जाट, रमेशचंद मीना प्रधानाचार्य, बनवारी मीना, प्रेमसुख मीना, रूपनारायण गुर्जर, मीठालाल मीना, राहुल गुर्जर सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *