मुख्य बातें

धर्मशाला की धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी: निचले इलाकों में बढ़ी ठंड, टूरिस्ट पहुंचना शुरू हुए, सर्दी आने का इशारा – Dharamshala News

धर्मशाला की धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी:  निचले इलाकों में बढ़ी ठंड, टूरिस्ट पहुंचना शुरू हुए, सर्दी आने का इशारा – Dharamshala News


धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी

अक्टूबर के पहले सप्ताह में हिमाचल में धर्मशाला की धौलाधार पर्वतमाला की ऊंची चोटियों पर शरद ऋतु की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। हिमपात के बाद पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है, जिससे निचले इलाकों में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है।

.

सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से पूरे धर्मशाला क्षेत्र में शीतलहर का अनुभव हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह अक्टूबर में हुई सीजन की पहली हल्की बर्फबारी है, जो शरद ऋतु के आगमन का संकेत है।

धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी

बर्फबारी की खबर मिलते ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक धर्मशाला पहुंचने लगे हैं। धौलाधार की बर्फीली चोटियां और बादलों से ढकी वादियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। स्थानीय होटलों और कैफे में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। धौलाधार की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात जारी रहने की संभावना है।

यहां देखें फोटो…

धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी

धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी

धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी

धौलाधार पर्वतमाला में हुई बर्फबारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *