मुख्य बातें

हिमाचल में आज तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट: 15 तक बरसेंगे बादल, किन्नौर-लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; यात्रा दौरान सतर्क रहने की सलाह – Shimla News

हिमाचल में आज तूफान-ओलावृष्टि का अलर्ट:  15 तक बरसेंगे बादल, किन्नौर-लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; यात्रा दौरान सतर्क रहने की सलाह – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, 15 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और किन्नौर व लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है। कल (13 मई) भी कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 14 और 15 मई को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। आज और कल ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। 70 किमी प्रति घंटा तक चल सकता है तूफान कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना है। पर्यटन स्थलों पर भी बदलेगा मौसम IMD के मुताबिक, राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल- मनाली, शिमला, कुफरी, नारकंडा, सोलंग घाटी और सिस्सू में भी 12 से 15 मई के दौरान बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा। विभाग ने पर्यटकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट लगातार बारिश और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के अनेक हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान नदी-नालों से दूर रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली गिरने के समय खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और बागवानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *