मुख्य बातें

सड़क किनारे शख्स की लाश, बॉडी पर चोट के निशान: शर्ट फटी हुई थी, एक्सीडेंट की जताई जा रही आशंका; पुलिस पहचान में जुटी – Purnia News

सड़क किनारे शख्स की लाश, बॉडी पर चोट के निशान:  शर्ट फटी हुई थी, एक्सीडेंट की जताई जा रही आशंका; पुलिस पहचान में जुटी – Purnia News


पूर्णिया के सदर थाना में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक अधेड़ का शव मिला। लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सड़क हादसे में मौके की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमर्टम के लिए GMCH भेज दिया है।

.

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त में जुटी हुई है। पहचान के लिए 72 घंटे तक डेड बॉडी को सुरक्षित रखा जाएगा। घटना सदर थाना क्षेत्र के कलीजान रेलवे गुमटी के पास की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे लाश पड़ी थी। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शर्ट फटी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।

72 घंटे के लिए लाश को रखा जाएगा।

लाश को 72 घंटे सुरक्षित रखा जाएगा

घटना की जानकारी देते हुए सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत ने बताया कि वृद्ध की उम्र लगभग 55 साल है। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMCH भेज दिया है। पहचान के लिए 72 घंटे लाश को सुरक्षित रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *