मुख्य बातें

आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट: ओले भी गिर सकते हैं, सोनभद्र में दुकान में घुसा अजगर; 2 दिन मौसम ऐसा रहेगा – Uttar Pradesh News

आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट:  ओले भी गिर सकते हैं, सोनभद्र में दुकान में घुसा अजगर; 2 दिन मौसम ऐसा रहेगा – Uttar Pradesh News


यूपी के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है। माैसम विभाग के मुताबिक, तराई और पश्चिमी के इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात होगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। माैसम विभाग के अतुल सिंह ने कहा- 6 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिल

.

वहीं, शनिवार को पूर्वी यूपी के 41 जिलों में झमाझम बारिश हुई। जबकि पश्चिम यूपी के सिर्फ 7 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वाराणसी में 125 साल बाद अक्टूबर महीने में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के चलते चंदौली और मिर्जापुर में बांध ओवरफ्लो हो गए। चंदौली के लतीफशाह डैम के 8 गेट खोलकर कर्मनाशा नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए।

सोनभद्र के खुटहां गांव में एक दुकान में 8 फीट लंबा अजगर घुस गया। अजगर दुकान में काउंटर के नीचे छिपा था। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर मुक्खा पहाड़ी पर छोड़ा। वहीं, मिर्जापुर में अहरौरा बांध से पानी छोड़ा गया है। इसके बाद जमालपुर विकास खंड के 20 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गांव औड़ी में भी पानी घुस गया।

तस्वीरें देखिए…

चंदौली के लतीफशाह डैम के 8 गेट खोलकर कर्मनाशा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

बारिश के चलते चंदौली के लतीफशाह ओवरफ्लो हो गया। यहां सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं।

बारिश के चलते चंदौली के लतीफशाह ओवरफ्लो हो गया। यहां सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं।

चंदौली में गड़ई नदी उफान पर है। सड़क पर पानी भर गया। राहगीर ठेले पर बाइक लादकर सड़क पार कर रहे।

चंदौली में गड़ई नदी उफान पर है। सड़क पर पानी भर गया। राहगीर ठेले पर बाइक लादकर सड़क पार कर रहे।

ललितपुर में 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई।

ललितपुर में 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई।

इस महीने समान्य से ज्यादा होगी बरसात यूपी में इस साल मानसून के सीजन में (1 जून – 30 सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश रही। पश्चिमी यूपी में 12 प्रतिशत अधिक यानी 752.5 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में यह आंकड़ा 17 प्रतिशत कम यानी 666 मिमी. रहा। पूरे प्रदेश में 701.6 मिमी बारिश हुई, जो कि नॉर्मल 746.2 मिमी से 6 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर में प्रदेश सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है।

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान का खतरा खेतों में पकने को तैयार धान को इस समय धूप की जरूरत होती है। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बारिश का धान की फसल पर नकारात्मक असर पड़ेगा। प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, धान की बालियां झुकने और पौधों में सड़न से फसल के नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने आज रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *