मुख्य बातें

जींद में नवविवाहिता ने फंदा लगा कर जान दी: हिसार की युवती ने 20 दिन पहले की थी लव मैरिज; पति-सास पर FIR – Jind News

जींद में नवविवाहिता ने फंदा लगा कर जान दी:  हिसार की युवती ने 20 दिन पहले की थी लव मैरिज; पति-सास पर FIR – Jind News

जींद शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मोत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। उसने करीब 20 दिन पहले ही लव मेरिज की थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके मायके वालों को सूचना दी गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलि

.

जानकारी अनुसार, सार जिले के गांव मैजद के रहने वाले गुलाब ने बताया कि उसकी बेटी का नाम अलीना (23) है। उसकी बेटी ने करीब 20 दिन पहले ही नफीस नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल उसकी बेटी जींद में विश्वकर्मा कॉलोनी में रह रही थी।

गुलाब ने बताया कि सोमवार को उनको सूचना मिली कि अलीना की मौत हो गई है। उसका शव घर में चुन्नी से बने फंदे से लटका मिला। उसने आरोप लगाया कि नफीस व उसके परिजन लव मेरिज के बाद अलीना पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। बेटी इससे परेशान थी। पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दी है।

जींद सिटी थाना पुलिस ने मृतका अलीना के पिता गुलाब की शिकायत पर उसके पति नफीस और सास रूबी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया हे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आगे की छानबीन जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *