मुख्य बातें

लाहौल में भारी बर्फबारी, 200 ट्रक फंसे: दारचा-लेह सहित कई मार्गों को प्रशासन ने किया बंद ; पर्यटकों ने लिया आनंद – Manali News

लाहौल में भारी बर्फबारी, 200 ट्रक फंसे:  दारचा-लेह सहित कई मार्गों को प्रशासन ने किया बंद ; पर्यटकों ने लिया आनंद – Manali News


लाहौल घाटी में 30 घंटे से रुक-रुक कर हो रही भारी बर्फबारी के कारण लेह की ओर जा रहे लगभग 200 ट्रक दारचा में फंस गए हैं। इसे यातायात बाधित हो गया है। लाहौल प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोकसर से लोसर-काजा मार्ग, दारचा से सरचू-लेह मार्ग

.

दारचा-सरचू-लेह मार्ग पर स्थापित पुलिस चौकियां यातायात नियंत्रण का काम संभाल रही हैं फंसे हुए बड़े ट्रकों के ड्राइवरों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। लाहौल प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से मौसम के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की है।

सेब की फसल को नुकसान

समय से पहले हुई इस भारी बर्फबारी से लाहौल के सेब की फसल पर भी संकट छा गया है। बर्फ के कारण सेबों से लदे पेड़ टूटने लगे हैं। उधर, लाहौल के सिस्सू पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया। हालांकि, बर्फबारी का क्रम बढ़ता देख लाहौल पुलिस ने समय रहते पर्यटकों को दोपहर बाद मनाली की ओर भेजना शुरू कर दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *