बुलंदशहर जिले की सिकन्दराबाद सीट पर भाजपा विधायक लक्ष्मीराज सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए, जबकि 22 फीसदी ने कहा है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद अर्जुन सिंह हैं। उन्हें 32% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक लक्ष्मीराज सिंह मनोज प्रधान हैं, उन्हें 28 % लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व विधायक विमला सोलंकी हैं, उन्हें 15% ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सिकंदराबाद चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित का है, जिन्हें महज 1 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद नवीन शर्मा हैं। इन्हें 61% लोगों ने पसंद किया है। लालू यादव के समधी जितेंद्र सिंह को 13%, भारत सिंह गुर्जर को 3%, लोगों ने पसंद किया है। बसपा में हाजी इमरान को 45% लोगों पसंद किया है। मनवीर गुर्जर को 45%, जगराज सिंह को 6%, लोगों ने पसंद किया है।
Source link
